Rajouri में रात को संदिग्ध व्यक्ति की दस्तक, VDG सदस्य ने की Firing

Edited By Sunita sarangal, Updated: 13 Aug, 2026 11:47 AM

vdg member firing on rajouri

सूचना के मुताबिक संदिग्ध व्यक्ति के पास हथियार होने की पुष्टि नहीं हो सकी।

राजौरी(दिनेश ठाकुर): राजौरी जिले के कलालकास क्षेत्र के डन्ना गांव में एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि सामने आने से स्थानीय लोगों में सतर्कता बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार 12 अगस्त 2026 को रात करीब 9:30 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति डन्ना, कलालकास क्षेत्र में बच्चित्तर पुत्र साधु राम के घर का दरवाजा खटखटाता हुआ देखा गया। यह क्षेत्र 60 आरआर/मुख्यालय 13 सेक्टर आरआर के जिम्मेदारी क्षेत्र में आता है।

सूचना के मुताबिक संदिग्ध व्यक्ति के पास हथियार होने की पुष्टि नहीं हो सकी। इसी दौरान घर में मौजूद VDG सदस्य के भतीजे रणबीर ने कथित तौर पर आत्मरक्षा में एक राउंड फायर किया, जिसके बाद संदिग्ध व्यक्ति वहां से चला गया।

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है तथा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!