3 मासूम बच्चों के साथ दर्दनाक हादसा, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

Edited By Neetu Bala, Updated: 11 Jul, 2026 08:58 PM

tragic accident involving three innocent children families devastated by grief

घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार खौड़ रणजीत सिंह भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ज्योड़ियाँ पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव प्रशासनिक सहायता एवं निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

ज्योड़ियाँ ( रोहित मिश्रा )  :  खौड़ क्षेत्र के चक भगवाना स्थित एक ईंट भट्ठे के पास बने तालाब में शनिवार दोपहर नहाने के दौरान तीन मासूम बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान भगवान (7) पुत्र मुकेश, चंद (12) पुत्री बजरंगी लाल तथा अभिषेक (10) पुत्र रामदास के रूप में हुई है। तीनों परिवार मूल रूप से राजस्थान के निवासी हैं और चक भगवाना स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी का कार्य करते थे।

परिजनों के अनुसार, शनिवार दोपहर तीनों बच्चे तालाब की ओर गए थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उनकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान तीनों बच्चों के शव तालाब से बरामद किए गए। घटना की सूचना मिलते ही ज्योड़ियाँ पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार खौड़ रणजीत सिंह भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ज्योड़ियाँ पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव प्रशासनिक सहायता एवं निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि घटना स्थल खौड़ क्षेत्र में स्थित है, जबकि यह इलाका प्रशासनिक रूप से ज्योड़ियाँ पुलिस चौकी एवं ज्योड़ियाँ तहसील के अधिकार क्षेत्र में आता है। इस हृदयविदारक घटना से ईंट भट्ठे पर कार्यरत मजदूरों सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!