Poonch में भालू का आतंक, 3 दिन में 3 महिलाओं पर हमला
Edited By Sunita sarangal, Updated: 08 Jul, 2026 03:11 PM

गौरतलब है कि मंडी तहसील में तीन दिन में महिलाओं पर भालू हमले की तीसरी घटना है।
पुंछ(धनुज शर्मा): जिले की मंडी तहसील के गांव अढ़ाई में बुधवार को भालू के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उप जिला अस्पताल मंडी में प्राथमिक उपचार के उपरान्त राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ लाया गया है। जहां महिला का उपचार जारी है। घायल महिला की पहचान 29 वर्षिय ताजीम अख्तर पत्नी मोहम्मद ताज निवासी गांव अढ़ाई के रूप में हुई है।
गौरतलब है कि मंडी तहसील में तीन दिन में महिलाओं पर भालू हमले की तीसरी घटना है। जिसे लेकर क्षेत्र के लोगों में वाइल्डलाइफ विभाग के प्रति भारी रोष व्याप्त है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here