Edited By Sunita sarangal, Updated: 10 Jul, 2026 11:32 AM

मामले की पूरी जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में गुफा मंदिर के रास्ते में कार्डियक अरेस्ट आने पर CRPF के जवानों ने अमरनाथ यात्रा के 46 साल की एक महिला यात्री को बचाया।
श्रीनगर(दिनेश ठाकुर): जम्मू-कश्मीर में गुफा मंदिर के रास्ते में एक महिला यात्री को अचानक कार्डियक अरेस्ट की तकलीफ पेश आई। इस दौरान तुरंत CRPF के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और उसे मेडिकल सेंटर ले जाकर ऑक्सीजन सपोर्ट और कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) दिया जिससे यात्री की जान बच गई।
मामले की पूरी जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में गुफा मंदिर के रास्ते में कार्डियक अरेस्ट आने पर CRPF के जवानों ने अमरनाथ यात्रा के 46 साल की एक महिला यात्री को बचाया। यह घटना गांदरबल जिले में बालटाल रूट पर सरबल कैंप के पास हुई।
एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश की रहने वाली इस महिला को रास्ते में तैनात सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के जवानों ने संभाला। जवानों ने उसे सबसे पहले पैरामिलिट्री फोर्स के मेडिकल सेंटर ले जाकर भर्ती किया, जहां महिला को ऑक्सीजन सपोर्ट और कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) दिया गया। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उन्हें CRPF की बख्तरबंद गाड़ी से नीलग्रथ में सेना के हॉस्पिटल कैंप ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
CRPF यात्रा को सुरक्षा दे रही है और उसने इमरजेंसी के समय यात्रियों की मदद के लिए माउंटेन रेस्क्यू टीमें (MRT) और महिलाओं की 'मे आई हेल्प यू' मोबाइल स्क्वाड भी तैनात की हैं। 57 दिन तक चलने वाली यह यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी और 28 अगस्त को खत्म होगी। इस साल अब तक 1.45 लाख से ज्यादा यात्रियों ने भगवान शिव के 3,880 मीटर ऊंचे मंदिर में दर्शन किए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here