श्री अमरनाथ जी यात्रा से एक दिन पहले जगा निगम, चौथे पुल के टूटे गमलों की मुरम्मत शुरू

Edited By Neetu Bala, Updated: 02 Jul, 2026 08:22 PM

repair of broken pots of the fourth bridge in jammu has started

कई गमले टूटकर उखड़ गए हैं, कुछ स्टैंड सहित गायब हैं और बचे हुए गमलों में पौधे तक नहीं हैं।

जम्मू ( रोशनी ) :  श्री अमरनाथ जी यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो रही है। यात्रा मार्ग भगवती नगर स्थित चौथे पुल से होकर ही जाता है, जहां से श्रद्धालु बेस कैंप की ओर रवाना होते हैं। लेकिन अफसोस की बात है कि निगम को इस पुल की सुंदरता की याद यात्रा शुरू होने से ठीक एक दिन पहले आई। कुछ वर्षों पहले जम्मू नगर निगम ने इसी पुल पर अनोखे बल्ब-शेप स्टैंड वाले गमले लगवाए थे। ऊपर-नीचे दोनों तरफ गमले थे, जो पुल को चार चांद लगाते थे। देखरेख के अभाव और शरारती तत्वों की वजह से अब हालत खस्ता है। कई गमले टूटकर उखड़ गए हैं, कुछ स्टैंड सहित गायब हैं और बचे हुए गमलों में पौधे तक नहीं हैं।

2 जुलाई को निगम ने आनन-फानन में मुरम्मत और रंग-रोगन का काम शुरू किया है। देर से ही सही, लेकिन निगम को पुल की सुंदरता की सुध तो आई। अब देखना होगा कि यात्रा खत्म होने के बाद इन गमलों की देखभाल होती है या नहीं।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!