Kishtwar में दर्दनाक हादसा, 200 फीट गहरी खाई में गिरा वाहन

Edited By Neetu Bala, Updated: 03 Jul, 2026 03:18 PM

tipper fell in 200 feet deep ditch in kishtwar

जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के सोहल पाडर क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।

किश्तवाड़ ( दिनेश ठाकुर ) :  जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के सोहल पाडर क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार एक टिप्पर अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं।

हादसे में अनुरुद्ध सिंह (55) पुत्र नंद लाल निवासी तियारी की मौके पर मौत हो गई, जबकि सपूत सिंह (35) पुत्र धनतेर सिंह, दीपक कुमार (30) पुत्र अनुरुध सिंह दोनों निवासी नियारी और रविंदर सिंह (35) पुत्र गिरधारी लाल निवासी इश्तियारी घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!