पुंछ में 10 वर्षीय बच्ची के साथ दर्दनाक हादसा, शव बरामद

Edited By Neetu Bala, Updated: 04 Jul, 2026 08:48 PM

10 year old girl drowns in river

काफी देर तक चले सर्च अभियान और कड़ी मशक्कत के बाद उक्त बच्ची को नदी से बरामद कर लिया गया तथा उपजिला अस्पताल मंडी में लाया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया।

पुंछ  ( धनुज शर्मा ) :  पुंछ जिले की मंडी तहसील के लोरन क्षेत्र के लोहेल बेला क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय बच्ची की नदी में डूबने से मौत हो गई है । मृतक बच्ची की पहचान मेहक मुमताज, पुत्री मुमताज अहमद, निवासी गांव लोहेल बेला के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब मेहक अपनी मां के साथ नदी किनारे गई हुई थी, जहां उसकी मां कपड़े धो रही थी। इसी दौरान मेहक का पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बह गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने संयुक्त रूप से बच्ची की तलाश शुरू की। काफी देर तक चले सर्च अभियान और कड़ी मशक्कत के बाद उक्त बच्ची को नदी से बरामद कर लिया गया तथा उपजिला अस्पताल मंडी में लाया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया।

 पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को अंतिम क्रियाओं के लिए सौंप दिया गया है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने मासूम बच्ची के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!