Edited By Sunita sarangal, Updated: 29 Jun, 2026 12:35 PM

हादसे के समय वाहन में सवार सभी लोग पी.एम.जी.एस.वाई. के मजदूर थे, जो सड़क निर्माण कार्य के लिए निर्माण सामग्री लेकर जा रहे थे।
पुंछ(धनुज शर्मा): पुंछ जिले के देहरा गली-बफलियाज मार्ग पर सोमवार को एक सड़क हादसा घट गया। इस हादसे में पी.एम.जी.एस.वाई. के 7 मजदूर घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार टाटा मोबाइल (पंजीकरण संख्या JK21E-4038) देहरा गली से बफलियाज की ओर जा रही थी। वाहन को मोहम्मद शकील (35) पुत्र बागा चला रहा था। रास्ते में चालक का वाहन पर नियंत्रण खो जाने से गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे के समय वाहन में सवार सभी लोग पी.एम.जी.एस.वाई. के मजदूर थे, जो सड़क निर्माण कार्य के लिए निर्माण सामग्री लेकर जा रहे थे। इस दुर्घटना में 7 लोग घायल हो गए।
घायलों की पहचान मोहम्मद मुश्ताक (20) पुत्र मोहम्मद असलम, मोहम्मद शब्बीर (45) पुत्र जमाल दीन, मोहम्मद शकील (35) पुत्र बागा (चालक), मोहम्मद जमील (35) पुत्र फ़ज़ल हुसैन, बाबर खान (30) पुत्र बिल्ला खान, ज़ाहिद अहमद (50) पुत्र रमज़ान और तालिब हुसैन (45) पुत्र रुसमत के रूप में हुई है।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here