देखते ही देखते राख बनी 3 मंजिला बिल्डिंग, अंदर बेहोश पड़े शख्स को फायर टीम ने बचाया

Edited By Sunita sarangal, Updated: 10 Jul, 2026 11:55 AM

terrible fire incident in srinagar

अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर कई स्टेशनों से तुरंत फायर टेंडर (दमकल गाड़ियां) भेजे गए।

श्रीनगर(मीर आफताब): जकुरा इंडस्ट्रियल एरिया में 2 से 3 मंजिला टेक्सटाइल बिल्डिंग में भीषण आग लग गई, जिससे प्रॉपर्टी और मशीनरी को भारी नुकसान पहुंचा।

अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर कई स्टेशनों से तुरंत फायर टेंडर (दमकल गाड़ियां) भेजे गए। आग 'सिलकॉम सिलिक इंडस्ट्री' में लगी, जहां दो-तीन बिल्डिंगें आपस में जुड़ी हुई थीं। अधिकारियों ने बताया कि बिल्डिंग की छत, कढ़ाई वाली मशीनें, कच्चा पश्मीना और दूसरी मंज़िल के दरवाज़े-खिड़कियाँ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

आग पर काबू पाने के लिए हजरतबल, नौशेरा, सौरा, गांदरबल, श्रीनगर हेडक्वार्टर और जकुरा फायर स्टेशनों की फायर और इमरजेंसी यूनिट्स को काम पर लगाया गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने के काम में मदद की।

एक अधिकारी ने कहा कि आग बहुत भीषण थी। मोहम्मद हसीब खान नाम का एक व्यक्ति अंदर बेहोश मिला, जिसे फायर और इमरजेंसी कर्मियों ने बचाया। उसे अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

शुरुआती अनुमान के मुताबिक नुकसान लगभग 35 लाख रुपये का हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!