नौशहरा सड़क हादसा: SPO की मौत के बाद बहन ने भी दम तोड़ा, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Edited By Neetu Bala, Updated: 04 Jul, 2026 03:07 PM

nowshahra road accident after the death of the spo

अंतिम संस्कार में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जवान, परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे तथा सभी ने दिवंगत SPO को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

पुंछ ( शिवम ) :   जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग-144 पर नौशहरा के बगनोटी क्षेत्र में शुक्रवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में सगे भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, राजौरी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्लीपर बस की सामने से आ रही कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में जम्मू-कश्मीर पुलिस में कार्यरत SPO शुभम चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बहन की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है। 

कार में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार जारी है। शनिवार को शुभम चौधरी को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। अंतिम संस्कार में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जवान, परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे तथा सभी ने दिवंगत SPO को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!