Rajouri: वाहनों के लिए बना पुल अधूरा, लोग सीढ़ी लगाकर कर रहे नदी पार

Edited By Neetu Bala, Updated: 23 Oct, 2026 08:23 PM

rajouri bridge for vehicles remains incomplete

स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से पुल का निर्माण जल्द पूरा करने और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

राजौरी ( अमित शर्मा ) :  वर्ष 2014 की बाढ़ में बह गए पुराने पैदल पुल के स्थान पर वर्ष 2017 में नए पुल का निर्माण शुरू किया गया था, लेकिन करीब एक दशक बीतने के बावजूद यह पुल अब तक अधूरा है। वाहनों के आवागमन के लिए बनाया गया यह पुल फिलहाल केवल पैदल यात्रियों के लिए ही इस्तेमाल हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नदी के दूसरी ओर पहुंचने का यह सबसे छोटा रास्ता है, लेकिन पुल तक पहुंचने के लिए भी उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोगों ने पुल तक पहुंचने के लिए सीढ़ी का सहारा लिया है। इसी वर्ष जुलाई में आई बाढ़ से निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे परियोजना के पूरा होने में और देरी हुई है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से पुल का निर्माण जल्द पूरा करने और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। अब सवाल यह है कि लोगों को इस पुल के पूरी तरह तैयार होने के लिए और कितना इंतजार करना पड़ेगा?

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!