जम्मू-कश्मीर को मिला नया मुख्य सचिव, IAS अधिकारी का दिल्ली से तबादला

Edited By Neetu Bala, Updated: 24 Oct, 2026 01:38 PM

jammu and kashmir gets a new chief secretary

यादव 9 जून, 2026 से नई दिल्ली में अतिरिक्त मुख्य सचिव और दिल्ली जल बोर्ड के CEO के रूप में कार्यरत थे।

श्रीनगर ( मीर आफताब ) ( शिवम )  :  भारत सरकार ने शनिवार को 1995 बैच के AGMUT कैडर के IAS अधिकारी डॉ. सज्जन सिंह यादव को दिल्ली से स्थानांतरित करते हुए जम्मू-कश्मीर का मुख्य सचिव नियुक्त किया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, यादव को 1 नवंबर, 2026 से, या उनके कार्यभार संभालने की तारीख (जो भी बाद में हो), जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव के पद पर तैनात किया गया है।

आदेश में कहा गया है, "सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से, IAS अधिकारी डॉ. सज्जन सिंह यादव (AGMUT: 1995) को दिल्ली से जम्मू-कश्मीर स्थानांतरित किया जाता है और उन्हें 1 नवंबर, 2026 से, या उनके कार्यभार संभालने की तारीख (जो भी बाद में हो), जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव के रूप में तैनात किया जाता है।"

यादव 9 जून, 2026 से नई दिल्ली में अतिरिक्त मुख्य सचिव और दिल्ली जल बोर्ड के CEO के रूप में कार्यरत थे।

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!