Samba में दर्दनाक हादसे में युवती की हुई मौत, परिवार में पसरा मातम

Edited By Sunita sarangal, Updated: 27 Oct, 2026 10:34 AM

samba road accident

जानकारी के अनुसार शाम सविता देवी अपनी स्कूटी नंबर पर सवार होकर पंजटिला गांव से गुजर रही थीं।

सांबा(अजय): जिला सांबा के सीमावर्ती क्षेत्र पंजटिला गांव में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान सविता देवी पुत्री ओम प्रकाश, निवासी गांव रेईयां, तहसील एवं जिला सांबा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार शाम सविता देवी अपनी स्कूटी नंबर पर सवार होकर पंजटिला गांव से गुजर रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद घायल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल सांबा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 22 वर्षीय युवती की असमय मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

वहीं, हादसे के बाद इलाके में भी शोक की लहर है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। हादसे में शामिल अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!