RS Pura में घटा दर्दनाक हादसा, हाइड्रा क्रेन की चपेट में आने से महिला की गई जन

Edited By Sunita sarangal, Updated: 23 Oct, 2026 10:59 AM

rs pura accident

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला सड़क मार्ग से गुजर रही थी, तभी वह एक हाइड्रा क्रेन की चपेट में आ गई।

आर.एस. पुरा(मुकेश): सीमावर्ती क्षेत्र आर.एस. पुरा के चक्क सलामा सड़क मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा घट गया। इस हादसे में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान पूजा देवी, पत्नी ओम प्रकाश, निवासी चक्क सलामा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला सड़क मार्ग से गुजर रही थी, तभी वह एक हाइड्रा क्रेन की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि स्थानीय निवासियों के अनुसार महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित हाइड्रा क्रेन को जब्त कर लिया है।

पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों में दुख का माहौल है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!