Edited By Sunita sarangal, Updated: 29 Oct, 2026 11:37 AM

जानकारी के अनुसार गत रात को, रजिस्ट्रेशन नंबर JK02AU-8908 वाली एक टेम्पो ट्रैवलर रियासी से खानी कोट डुगा की ओर जा रही थी।
रियासी(दिनेश ठाकुर): रियासी में एक सड़क हादसा होने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक महिला की मौत और 3 लोगों के घायल होने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार गत रात को, रजिस्ट्रेशन नंबर JK02AU-8908 वाली एक टेम्पो ट्रैवलर रियासी से खानी कोट डुगा की ओर जा रही थी। इस दौरान गाड़ी बहुत तेज़ और लापरवाही से जा रही थी। रात लगभग 11:20 बजे, जब यह गाड़ी 'लास्ट गल्ला' के पास धनौर मोड़ पर पहुंची, तो ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण हट गया।
इस दौरान गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई और सड़क से लगभग 20-30 फीट नीचे जा गिरी। इस हादसे में गुल शाद (उम्र लगभग 45 वर्ष) पत्नी रियाज़ अहमद निवासी धनौर, तहसील अरनास, जिला रियासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुभाष सिंह पुत्र धनी राम, शानो पुत्री रियाज़ अहमद और अल्ताफ़ हुसैन (गाड़ी का ड्राइवर) पुत्र अब्दुल हक़ तीनों निवासी धनौर, तहसील अरनास, जिला रियासी घायल हो गए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here