Edited By Sunita sarangal, Updated: 27 Oct, 2026 03:35 PM

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल नंबर JK02CX-1835 पर सवार ईशान पुत्र मनोहर लाल और अंश, दोनों निवासी करनैली चक, मंडल से करनैली चक की ओर जा रहे थे।
जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्रीय शासित प्रदेश के जिला जम्मू के फल्लियां मंडल क्षेत्र में 26 अक्टूबर को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल नंबर JK02CX-1835 पर सवार ईशान पुत्र मनोहर लाल और अंश, दोनों निवासी करनैली चक, मंडल से करनैली चक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कथित तौर पर चालक ने मोटरसाइकिल से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते बाइक सड़क किनारे एक दीवार से टकरा गई।
हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जम्मू के जी.एम.सी. गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बक्शी नगर में पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही फल्लियां मंडल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। पंजाब केसरी इसकी कोई भी पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल मृतक और घायल की पहचान को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पुलिस जांच के बाद हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here