Edited By Neetu Bala, Updated: 16 Mar, 2026 05:07 PM

यह स्वादिष्ट और पौष्टिक सब्ज़ी के रूप में जाना जाता है, जिसे लोग बड़े शौक से खाते हैं। मौसम के दौरान इसकी मांग भी बाज़ारों में काफी अधिक रहती है।
बारामुला ( रेज़वान मीर ) : पहाड़ी मशरूम, जिसे कश्मीरी भाषा में कनपापेर और पहाड़ी भाषा में शाजीकन कहा जाता है, इन दिनों स्थानीय बाजारों में देखने को मिल रही है। यह मशरूम पहाड़ी इलाकों और जंगलों में प्राकृतिक रूप से उगता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मशरूम को जंगलों से इकट्ठा करना काफी मेहनत भरा काम होता है। पहाड़ी इलाकों के लोग सुबह-सुबह जंगलों में जाकर इन्हें चुनते हैं और फिर बाज़ारों तक लाकर बेचते हैं।
यह मशरूम स्वादिष्ट और पौष्टिक सब्ज़ी के रूप में जाना जाता है, जिसे लोग बड़े शौक से खाते हैं। मौसम के दौरान इसकी मांग भी बाज़ारों में काफी अधिक रहती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here