Edited By Sunita sarangal, Updated: 13 Jul, 2026 11:02 AM

बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल रामबन में सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
रामबन(दिनेश ठाकुर): रामबन जिले के चंदरकोट में एक सड़क हादसा होने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार सुबह चंदरकोट लंगर पॉइंट के पास 2 बसों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस घटना में करीब 7-8 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं एक बस ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल रामबन में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 7:21 बजे चंदरकोट लंगर पॉइंट के पास बस नंबर JK01Y1044 और बस नंबर JK01Y1052 के बीच टक्कर हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ब्रेक फेल होने की वजह से बस ( JK01Y1044) दूसरी बस (JK01Y1052) से टकरा गई। इस घटना में एक और गाड़ी (JK21K8115) को भी नुकसान पहुंचा। है।

जानकारी के अनुसार हादसे में बसों में बैठे 7-8 यात्रियों को मामूली चोटें आईं और कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ लेकिन बस नंबर JK01Y1044 के ड्राइवर को ज्यादा गंभीर चोटें आई हैं। ड्राइवर समेत सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रामबन भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल रामबन में सभी घायलों का इलाज चल रहा है।


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here