बारामूला में बड़ा सर्च ऑपरेशन, PoK से जुड़े दो लोगों के घरों पर पुलिस की दबिश

Edited By Neetu Bala, Updated: 13 Jul, 2026 07:25 PM

major search operation in baramulla

बारामूला पुलिस ने कहा कि जिले में शांति, सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी कानून के दायरे में रहकर ऐसे आवश्यक कदम उठाती रहेगी, ताकि जिले की सुरक्षा और आम जनता की सलामती सुनिश्चित की जा सके।

बारामूला ( रेज़वान मीर ) :  जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा सार्वजनिक व्यवस्था के लिए हानिकारक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से बारामूला पुलिस ने सोमवार को बिजहामा क्षेत्र में पाकिस्तान (PoK) में रह रहे जम्मू-कश्मीर के दो मूल निवासियों के आवासों पर तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई मकसूद अहमद शेख पुत्र अब्दुल जब्बार शेख निवासी लच्छीपोरा, बिजहामा तथा मंजूर अहमद शेख पुत्र मोहम्मद सुभान शेख निवासी लच्छीपोरा, बिजहामा के आवासों, उनके पारिवारिक घरों और उनसे जुड़े अन्य परिसरों में की गई। तलाशी अभियान कानून के प्रावधानों के अनुसार संचालित किया गया तथा चिन्हित सभी स्थानों की गहन तलाशी ली गई। पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान कोई भी आपत्तिजनक या संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई।

बारामूला पुलिस ने कहा कि जिले में शांति, सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी कानून के दायरे में रहकर ऐसे आवश्यक कदम उठाती रहेगी, ताकि जिले की सुरक्षा और आम जनता की सलामती सुनिश्चित की जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!