Poonch: पशुशाला में रात भर चला मौ*त का तांडव, इलाके के लोगों में बनी दहशत

Edited By Neetu Bala, Updated: 29 Jun, 2026 05:26 PM

poonch death rampage went on all night in the animal house

इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत फैल गई है और उन्होंने प्रशासन से मदद की अपील की है।

पुंछ ( धनुज ) :  भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (LoC) से सटे गांव कस्बा में सोमवार को तेंदुए के हमले से दहशत फैल गई। नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव कस्बा में सोमवार को तेंदुए ने आतंक मचाते हुए 2‌ ग्रामीणों की करीब आधा दर्जन भेड़-बकरियों को अपना शिकार बनाते हुए मार डाला। इस घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल बना गया है। जहां पीड़ितों ने प्रशासन से वित्तीय सहायता की मांग की है वहीं तेंदुए को पकड़ कर ग्रामीणों को राहत दिलाने की भी मांग की है।

 ग्रामीणों के अनुसार गांव कस्बा निवासी मोहम्मद शरीफ और मुखतयार अहमद की पशुशाला में देर रात से सुबह तड़के पशुशाला के बीच तेंदुआ घुस गया और पशुशाला में बंधी आधा दर्जन भेड़ बकरियों को मार डाला। जब सुबह दोनों पीड़ित पशुशाला में मवेशियों को चरा डालने गए तो वहां का नजारा देख कर उनके होश उड़ गए। वहां भेड़ बकरियां मरी पड़ी थीं। पीड़ितों का कहना है कि इन्हीं भेड़-बकरियों से ही परिवार का गुजारा चलता था। वहीं गांव के लोगों में इस बात का डर है कि तेंदुआ किसी ग्रामीण को अपना शिकार बना सकता है।

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!