दहशतगर्दों के मंसूबे होंगे नाकाम.... Srinagar में पुलिस की सख्त कार्रवाई

Edited By Neetu Bala, Updated: 29 Jun, 2025 11:17 AM

the plans of terrorists will fail strict police action in srinagar

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए हमले के बाद पुलिस ने आतंकी परिवेश के खिलाफ कार्रवाई की।

श्रीनगर  : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए हमले के बाद पुलिस ने आतंकी परिवेश के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शनिवार को शहर में 30 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे। हमले के बाद से श्रीनगर पुलिस द्वारा 200 से अधिक आतंकवादियों/आतंकवादी गुर्गों के आवासों की तलाशी ली गई है। 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि श्रीनगर पुलिस ने जिले में आतंकवाद को समर्थन देने वाले बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के उद्देश्य से शहर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह तलाशी अभियान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों से निपटने के अपने निरंतर दृढ़ प्रयासों के तहत और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यू.ए.पी.ए.) के तहत दर्ज मामलों की जांच को आगे बढ़ाने के लिए चलाया गया। पुलिस ने बताया कि पिछले 2 महीनों में अब तक 200 से अधिक आतंकवादी गुर्गों के आवासों की तलाशी ली गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शनिवार को 32 आतंकवादी गुर्गों के आवासों पर तलाशी ली। 

पुलिस ने बताया कि तलाशी जम्मू-कश्मीर पुलिस अधिकारियों की निगरानी में कार्यकारी मैजिस्ट्रेट और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में उचित कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार ली गई। उन्होंने कहा कि यह तलाशी अभियान हथियार, दस्तावेज, डिजिटल उपकरण आदि जब्त करने के लिए चलाया गया, जिसका उद्देश्य राष्ट्र की सुरक्षा के खिलाफ किसी भी षड्यंत्रकारी या आतंकवादी गतिविधि का पता लगाने और उसे रोकने के लिए साक्ष्य और खुफिया जानकारी एकत्र करना है।

पुलिस ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य राष्ट्र-विरोधी और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त ऐसे व्यक्तियों की पहचान करके उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करके आतंकवादी ढांचे को नष्ट करना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!