बम बम भोले ! Amarnath Yatra का पहला जत्था रवाना, LG Manoj Sinha ने 6000 श्रद्धालुओं को दी झंडी

Edited By Neetu Bala, Updated: 02 Jul, 2025 11:31 AM

the first batch of amarnath yatra departs

इस मौके पर पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा बलों के अधिकारी भी मौजूद रहे

श्रीनगर ( उदय ) : श्री अमरनाथ यात्रा की शुरूआत आज से हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल (LG) मनोज सिन्हा ने आज अमरनाथ यात्रा पर जा रहे लगभग 6000 श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को जम्मू के भगवती नगर यात्री बेस कैंप से झंडी दिखाकर रवाना किया। ये श्रद्धालु बालटाल और पहलगाम रूट से पवित्र अमरनाथ गुफा की यात्रा पर निकले। यात्रा के पहले दिन श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर LG मनोज सिन्हा ने सभी यात्रियों को शुभकामनाएं दीं और उनकी सुरक्षित यात्रा की कामना की। इस मौके पर पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा बलों के अधिकारी भी मौजूद रहे। 

अमरनाथ यात्रा हर साल हजारों श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है, जो कठिन पहाड़ी रास्तों से होते हुए 13,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!