जम्मू-कश्मीर में Snowfall शुरू! मौसम विभाग ने अगले दिनों को लेकर दी नई Update

Edited By VANSH Sharma, Updated: 03 Feb, 2026 05:43 PM

snowfall likely in kashmir cold continues across region

जम्मू-कश्मीर मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।

श्रीनगर (मीर आफताब): जम्मू-कश्मीर मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार, 4 से 6 फरवरी तक मौसम आंशिक रूप से बादल वाला रहेगा। वहीं, 7 फरवरी को कई जगह हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद 8 से 10 फरवरी तक मौसम फिर से आंशिक रूप से साफ रहने की उम्मीद है। रिपोर्ट लिखे जाने तक शोपियां के कई इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई थी।

मौसम विभाग ने यात्रियों और वाहन चालकों से सलाह दी है कि वे सफर पर निकलने से पहले सड़कों और राजमार्गों की स्थिति जरूर चेक करें, खासकर बर्फ से ढके इलाकों में।

साथ ही, प्रशासन और मौसम विभाग ने ऊंचे इलाकों में रहने वाले लोगों को हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की चेतावनी दी है। जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (JKUTDMA) ने बताया कि अगले 24 घंटे में बांदीपोरा जिले के 2,400 मीटर से ऊपर के इलाकों में कम खतरे वाला हिमस्खलन हो सकता है। लोगों से अपील की गई है कि हिमस्खलन वाले क्षेत्रों में न जाएं और सरकारी निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में 112 पर संपर्क करें।

तापमान में हल्की बढ़त

कश्मीर में रात का तापमान थोड़ा बढ़ा है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 3 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में शहर में धीरे-धीरे तापमान बढ़ रहा है, लेकिन जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में ठंड का असर अभी भी बना हुआ है।

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में गुलमर्ग सबसे ठंडा रहा, यहां तापमान माइनस 8 डिग्री दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 5.5 डिग्री रहा। अन्य जगहों पर काजीगुंड 0.7 डिग्री, कोकेरनाग माइनस 0.6 डिग्री और कुपवाड़ा माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!