लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटकों से कांपी धरती, इतनी रही तीव्रता

Edited By VANSH Sharma, Updated: 21 Aug, 2025 03:26 PM

the earth shook with earthquake tremors for the second consecutive day

भूकंप के झटके महसूस होने पर डरे-सहमे लोग घरों से बाहर निकल आए।

कुपवाड़ा: जम्मू-कश्मीर में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए। गुरुवार दोपहर 1:41 बजे कुपवाड़ा जिले में भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 3.5 रिक्टर स्केल मापी गई। यह झटका लगभग 5 किलोमीटर की गहराई में महसूस हुआ।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने X (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप का केंद्र कुपवाड़ा में 34.68° उत्तर अक्षांश और 74.39° पूर्व देशांतर पर स्थित था। स्थानीय लोगों ने हल्के झटके महसूस किए, जिससे वे डरे-सहमे घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, कुछ समय के लिए दहशत का माहौल रहा, लेकिन अब हालात सामान्य हैं। यह पिछले दो दिनों में जम्मू-कश्मीर में आया दूसरा भूकंप है। बुधवार को डोडा जिले में भी 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!