Rajouri : थन्नामंडी पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 4 टिप्पर जब्त

Edited By Neetu Bala, Updated: 02 Aug, 2026 05:44 PM

thannamandi police crack down heavily on illegal mining

तलाशी के दौरान वाहनों में रेत-बजरी लदी मिली, लेकिन चालक खनिज सामग्री के खनन एवं परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। प्रथम दृष्टया सामग्री अवैध खनन से लाई गई प्रतीत होने पर पुलिस ने तत्काल चारों वाहनों को जब्त कर लिया।

राजौरी (शिवम) :- जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना थन्नामंडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से खनन की गई रेत-बजरी का परिवहन कर रहे चार टिपर जब्त किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नियमित गश्त एवं वाहन जांच अभियान के दौरान चार टिपरों को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान वाहनों में रेत-बजरी लदी मिली, लेकिन चालक खनिज सामग्री के खनन एवं परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। प्रथम दृष्टया सामग्री अवैध खनन से लाई गई प्रतीत होने पर पुलिस ने तत्काल चारों वाहनों को जब्त कर लिया।

जब्त किए गए वाहनों के पंजीकरण नंबर जेके11-6147, जेके14बी-5270, जेके14बी-1185 तथा जेके14बी-1440 हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले में संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। थाना थन्नामंडी पुलिस ने स्पष्ट किया कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन और बिना अनुमति खनिज परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के साथ किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!