Rajouri में मिला ‘PIA’ लिखा गुब्बारा, Alert पर सुरक्षा एजेंसियां

Edited By Sunita sarangal, Updated: 08 Sep, 2026 01:25 PM

pia balloon found in rajouri

प्राप्त जानकारी के अनुसार किला दरहाल तहसील क्षेत्र में स्थानीय लोगों की नजर इस विमाननुमा गुब्बारे पर पड़ी।

राजौरी(शिवम बक्शी): जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में मंगलवार को पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का नाम लिखा विमान के आकार का गुब्बारा मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। यह गुब्बारा नौशेरा सेक्टर के किला दरहाल इलाके में मिला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किला दरहाल तहसील क्षेत्र में स्थानीय लोगों की नजर इस विमाननुमा गुब्बारे पर पड़ी। इसके बाद मामले की सूचना संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को दी गई और क्षेत्र में आवश्यक सतर्कता बढ़ाई गई।

गुब्बारे पर “Pakistan International Airlines” लिखा हुआ था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह गुब्बारा कहां से आया और किन परिस्थितियों में उड़कर राजौरी के किला दरहाल क्षेत्र तक पहुंचा।

सुरक्षा एजेंसियों की ओर से मामले की जांच की जा रही है। गुब्बारे के स्रोत और उसके क्षेत्र में पहुंचने के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!