Rajouri में सुबह कुछ ऐसा दिखा कि लोग रह गए हैरान! सड़कों पर छाया सन्नाटा

Edited By Neetu Bala, Updated: 04 Jan, 2026 08:08 PM

something happened in rajouri this morning that left people stunned

स्थानीय लोगों का कहना है कि राजौरी शहर में इस तरह का नजारा पहले कभी नहीं देखा गया है।

राजौरी (शिवम) : जिला राजौरी में रविवार की सुबह घनी धुंध और कोहरा पड़ने से कड़ाके की ठंड ने दस्तक दी। तापमान में तेज गिरावट के साथ ही ठंड का असर पूरे क्षेत्र में साफ तौर पर देखने को मिला, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। सुबह के समय सड़कों, खेतों और वाहनों पर जमी बर्फ की परत नजर आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजौरी शहर में इस तरह की घनी धुंध और कोहरे पहली बार देखने को मिला है, जिससे सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ रूप ले लिया है। घनी धुंध और कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई और वाहन चालकों को धीमी गति से वाहनों का संचालन करना पड़ा और सुबह के समय यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। ठंड के बढ़ते असर के कारण बाजारों में भी रौनक कम देखने को मिली।

स्थानीय निवासियों के अनुसार घनी धुंध और कोहरे के कारण इस बार ठंड का असर सामान्य से अधिक महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में ठंड और कोहरे के बने रहने की संभावना जताई है तथा लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को अत्यधिक ठंड से सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

PunjabKesari

स्वास्थ्य विशेषज्ञ की राय:

चेस्ट स्पेशलिस्ट (पल्मोनोलॉजिस्ट) डॉ. मोहम्मद जईम खान, सहायक प्रोफेसर, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज राजौरी के अनुसार सर्दियों के मौसम में वातावरण में बढ़ी शुष्कता के कारण वायरल संक्रमण और एलर्जी के मामलों में इज़ाफा देखने को मिलता है। ठंड के दौरान लोग अधिक समय बंद स्थानों में बिताते हैं, जिससे संक्रमण तेजी से फैलने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में खांसी, जुकाम, सांस की तकलीफ और बुखार जैसे लक्षणों को हल्के में न लेते हुए समय पर चिकित्सकीय सलाह लेना आवश्यक है।

PunjabKesari

डॉ. खान ने विशेष रूप से बुजुर्गों, सीओपीडी रोगियों, लिवर रोग से ग्रसित तथा मधुमेह के मरीजों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अस्थमा के मरीजों को ठंड में अधिक परेशानी होती है, इसलिए अनावश्यक बाहर निकलने से बचें और मास्क का नियमित प्रयोग करें। फ्लू वैक्सीन लगवाना भी लाभकारी हो सकता है। साथ ही बहुत सवेरे के समय व्यायाम या बाहरी कार्य को टालने, गर्म कपड़े पहनने और बच्चों को धूप निकलने के बाद ही बाहरी गतिविधियों में शामिल करने की सलाह दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!