J&K में लोगों को मिलने जा रही नई राह, शुरू हो रहा 250 मीटर लंबा पुल, कई इलाकों को मिलेगा लाभ

Edited By Neetu Bala, Updated: 19 Feb, 2026 04:15 PM

a new road is coming to j k with a 250 meter long bridge opening

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि पुल के औपचारिक उद्घाटन से पूर्व सुरक्षा नियमों का पालन करें।

राजौरी ( जम्मू-कश्मीर )  :  Rajouri जिले में निर्मित 250 मीटर लंबा बथुनी पुल अब पूर्ण रूप से तैयार हो चुका है और शीघ्र ही इसे आम यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। यह पुल राजौरी–पुंछ मार्ग पर कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पुल का निर्माण Border Roads Organisation (बीआरओ) द्वारा किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, पुल के चालू होने से क्षेत्र में यात्रा समय लगभग 20 मिनट तक कम हो जाएगा, जिससे स्थानीय निवासियों और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

वर्तमान में पुल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और बड़ी संख्या में युवा यहां पहुंचकर तस्वीरें ले रहे हैं। हालांकि, प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि पुल के औपचारिक उद्घाटन से पूर्व सुरक्षा नियमों का पालन करें।

बथुनी पुल के संचालन में आने से राजौरी और पुंछ के बीच आवागमन सुगम होगा तथा क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!