Ramadan से पहले मिलावटखोरों की शामत! दूध-दही के लिए गए सैंपल, दुकानदारों में हड़कंप!

Edited By Neetu Bala, Updated: 28 Feb, 2026 01:13 PM

adulterers face trouble before ramadan

अधिकारी ने कहा कि जनता को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

थन्ना मंडी ( शिवम बक्शी )  :   रमजान को मद्देनज़र खाद्य सुरक्षा विभाग और तहसील सप्लाई अधिकारी थन्नामंडी ने बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान दूध, दही, पनीर सहित अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर उन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य रमजान के दौरान आम जनता को शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रमजान के दौरान बाजारों में लगातार निरीक्षण जारी रहेगा, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार के मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचाया जा सके।

इस अवसर पर तहसील सप्लाई अधिकारी ने कहा कि जनता को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को मिलावटी वस्तुओं से संबंधित कोई शिकायत हो तो वह तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग से संपर्क करे।

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बाजार की विभिन्न दुकानों का दौरा कर खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित किए और उन्हें प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेज दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि जांच के बाद किसी दुकान में मिलावटी सामान पाया गया तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रमजान के दौरान जनता को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में खाद्य सुरक्षा विभाग की यह कार्रवाई एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!