सांसों में घुल रहा जहर, जिम्मेदार ही बने बेपरवाह... बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा भारी खतरा

Edited By Neetu Bala, Updated: 21 Feb, 2026 02:55 PM

poison is seeping into our breath

इस घोर लापरवाही के कारण पूरे इलाके की हवा जहरीली हो चुकी है, लेकिन जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारी पूरी तरह से मौन साधे हुए हैं।

अमित शर्मा (  राजौरी )  :  राजौरी शहर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक होता जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि शहर को साफ और स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी जिस नगर परिषद (Municipal Council) के कंधों पर है, उसी के द्वारा शहर में खुलेआम कचरा जलाया जा रहा है। इस घोर लापरवाही के कारण पूरे इलाके की हवा जहरीली हो चुकी है, लेकिन जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारी पूरी तरह से मौन साधे हुए हैं।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

शहर में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने और पर्यावरण नियमों का पालन सुनिश्चित करवाने के लिए 'प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड' (Pollution Control Board) मौजूद है, लेकिन इस गंभीर मुद्दे पर यह विभाग गहरी नींद में सोया हुआ है। ऐसा प्रतीत होता है कि एक सरकारी विभाग दूसरे विभाग पर कार्रवाई करने से कतरा रहा है। इस विभागीय सांठगांठ और अनदेखी की भारी कीमत आम जनता को अपनी सेहत के रूप में चुकानी पड़ रही है।

आम जनता की जिंदगी से हो रहा सीधा खिलवाड़

प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों के जलने से उठने वाले जहरीले धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ, अस्थमा और आंखों में जलन जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कड़ा रोष है कि कोई भी अधिकारी या विभाग इस ओर ध्यान देने की जहमत नहीं उठा रहा है। खुलेआम पर्यावरण नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक किसी भी प्रकार की रोक या दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!