Edited By VANSH Sharma, Updated: 03 Mar, 2026 05:23 PM

गौरतलब है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनी की हत्या की खबर के बाद घाटी में एहतियातन कुछ पाबंदियां लगाई गई थीं।
श्रीनगर (मीर आफताब): कश्मीर घाटी के आठ जिलों में बुधवार से स्कूल और कॉलेज फिर से खुल जाएंगे। सरकार ने मंगलवार को यह घोषणा की। हालांकि, श्रीनगर और बडगाम में शैक्षणिक संस्थान खोलने का फैसला वहां की मौजूदा स्थिति और पाबंदियों पर निर्भर करेगा।
शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने जानकारी देते हुए बताया कि घाटी के कुल 10 जिलों में से 8 जिलों में सभी स्कूल और कॉलेज सामान्य रूप से काम करना शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में हालात सामान्य हैं, वहां पढ़ाई दोबारा शुरू की जा रही है।
मंत्री ने स्पष्ट किया कि श्रीनगर और बडगाम में यदि प्रशासन की ओर से पाबंदियां जारी रहती हैं, तो वहां स्कूल और कॉलेज नहीं खोले जाएंगे। लेकिन यदि कोई पाबंदी नहीं होगी, तो संस्थान पहले की तरह खुलेंगे और कक्षाएं लगेंगी।
गौरतलब है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनी की हत्या की खबर के बाद घाटी में एहतियातन कुछ पाबंदियां लगाई गई थीं। अब ज्यादातर इलाकों में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने आठ जिलों में शैक्षणिक गतिविधियां फिर से शुरू करने का फैसला लिया है। अधिकारियों के अनुसार, श्रीनगर और बडगाम को लेकर अंतिम निर्णय जमीनी हालात की समीक्षा के बाद लिया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here