Edited By VANSH Sharma, Updated: 01 Mar, 2026 05:16 PM

जम्मू शहर सिर्फ अपनी खूबसूरती और धार्मिक स्थलों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने लाजवाब स्ट्रीट फूड के लिए भी जाना जाता है।
जम्मू (रोशनी): जम्मू शहर सिर्फ अपनी खूबसूरती और धार्मिक स्थलों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने लाजवाब स्ट्रीट फूड के लिए भी जाना जाता है। इन दिनों शहर में ‘टिक्की कुल्चा’ का स्वाद लोगों की जुबान पर छाया हुआ है। खासकर बावे इलाके में मिलने वाला यह मशहूर व्यंजन लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
यहां की आलू टिक्की बाहर से एकदम करारी और सुनहरी होती है, जबकि अंदर से नरम और स्वाद से भरपूर रहती है। इसे ताजे और मुलायम कुल्चे के साथ परोसा जाता है। ऊपर से मसालेदार छोले, मीठी और तीखी चटनी, बारीक कटा प्याज, हरी सलाद और कभी-कभी अनारदाने की हल्की खटास इसका स्वाद और भी बढ़ा देती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस टिक्की कुल्चा की खासियत इसका संतुलित मसाला और ताजगी है। दुकानदार साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं, जिससे ग्राहक बिना झिझक यहां आकर खाने का आनंद लेते हैं। शाम होते ही दुकान के बाहर लंबी कतारें लग जाती हैं।

दूर-दूर से आने वाले लोग भी मानते हैं कि जम्मू आएं और यहां का टिक्की कुल्चा न खाएं, तो यात्रा अधूरी लगती है। कम कीमत और भरपूर स्वाद के कारण यह डिश हर उम्र के लोगों की पसंद बन चुकी है। जम्मू का यह स्वाद अब शहर की पहचान बनता जा रहा है और आने वाले समय में भी इसका जादू यूं ही कायम रहने की उम्मीद है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here