Edited By VANSH Sharma, Updated: 20 Feb, 2026 04:48 PM

पुलिस थाना राजौरी की टीम नियमित गश्त के दौरान राहतल क्षेत्र के चौधरी नाड़ इलाके में नाका ड्यूटी पर तैनात थी।
राजौरी (शिवम): राजौरी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 17 ग्राम हेरोइन जैसी नशीली सामग्री बरामद की है।
पुलिस थाना राजौरी की टीम नियमित गश्त के दौरान राहतल क्षेत्र के चौधरी नाड़ इलाके में नाका ड्यूटी पर तैनात थी। इस दौरान पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान मोहम्मद दानिश पुत्र मोहम्मद साबिर निवासी चौकियां जब्बर दरहाल, राजौरी तथा नियाज अहमद पुत्र इम्तियाज अहमद निवासी डोडाज दरहाल, राजौरी के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से लगभग 11 ग्राम हेरोइन जैसी नशीली सामग्री बरामद हुई। इस संबंध में पुलिस थाना राजौरी में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला संख्या 77/2026 दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
एक अन्य कार्रवाई में पुलिस थाना राजौरी की टीम ने घन्नीधार क्षेत्र में सनम खान पुत्र सलीम खान निवासी घन्नीधार, राजौरी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 6 ग्राम हेरोइन जैसी नशीली सामग्री तथा 22,080 रुपये नकद बरामद किए गए। इस मामले में भी एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला संख्या 80/2026 दर्ज किया गया है।
पुलिस दोनों मामलों की आगे जांच कर रही है, ताकि गिरफ्तार आरोपियों के नेटवर्क का पता लगाया जा सके तथा नशा तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here