Edited By Neetu Bala, Updated: 31 Aug, 2026 01:29 PM

लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मुरम्मत और ब्लैकटॉपिंग कराने की मांग की है।
सांबा ( अजय ) : जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के पहाड़ी क्षेत्र नड ब्लॉक के विभिन्न गांवों के लोगों ने सोमवार को सांबा-मानसर-उधमपुर मार्ग की खस्ताहाल हालत के विरोध में सड़क बंद कर प्रदर्शन किया और प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की मुरम्मत नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सड़क लंबे समय से खराब हालत में है, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मुरम्मत और ब्लैकटॉपिंग कराने की मांग की है।
प्रदर्शन की सूचना मिलने पर सांबा जिला प्रशासन के तहसीलदार, सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सड़क की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और करीब 15 दिनों के भीतर इस मामले को हल करने का प्रयास किया जाएगा।
आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया, हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय में सड़क की मुरम्मत शुरू नहीं हुई तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। सांबा-मानसर मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है और आगे उधमपुर से भी जुड़ता है। ब्लॉक के विभिन्न गांवों के लोगों ने सोमवार को सांबा-मानसर-उधमपुर मार्ग की खस्ताहाल हालत के विरोध में सड़क बंद कर प्रदर्शन किया और प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सड़क लंबे समय से खराब हालत में है, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मुरम्मत और ब्लैकटॉपिंग कराने की मांग की है।
प्रदर्शन की सूचना मिलने पर सांबा जिला प्रशासन के तहसीलदार, सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों से बातचीत की।
अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सड़क की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और करीब 15 दिनों के भीतर इस मामले को हल करने का प्रयास किया जाएगा।
आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया, हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय में सड़क की मुरम्मत शुरू नहीं हुई तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
सांबा-मानसर मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है और आगे उधमपुर से भी जुड़ता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here