Edited By Neetu Bala, Updated: 24 Sep, 2026 07:38 PM

सीजन की पहली बर्फबारी से पहाड़ों ने सफेद चादर ओढ़ ली, जिससे पूरा इलाका बेहद खूबसूरत नजर आने लगा।
पुंछ (धनुज शर्मा ) : जम्मू संभाग के पुंछ और राजौरी जिलों को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाली ऐतिहासिक Mughal Road पर गुरुवार दोपहर सीजन की पहली बर्फबारी हुई। मुगल रोड के ऊंचाई वाले इलाकों, विशेषकर पीर की गली में बर्फबारी के बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और क्षेत्र में ठंड बढ़ गई। सीजन की पहली बर्फबारी से पहाड़ों ने सफेद चादर ओढ़ ली, जिससे पूरा इलाका बेहद खूबसूरत नजर आने लगा।
बर्फबारी की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों और यात्रियों में भी उत्साह देखने को मिला बर्फबारी के साथ ही पीर की गली और आसपास के ऊंचे क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पुंछ और राजौरी के पहाड़ी इलाकों में भी ठंड का असर महसूस किया जाने लगा है। मुगल रोड पर हुई इस पहली बर्फबारी को क्षेत्र में सर्द मौसम की दस्तक के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड और बढ़ने की संभावना है वहीं वीरवार को हल्की वर्षा के बाद मैदानी इलाकों का मौसम भी बदल गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here