Edited By VANSH Sharma, Updated: 18 Mar, 2026 04:29 PM

यह संपत्ति आरोपी ने अवैध धंधों से कमाई गई रकम से खरीदी थी।
जम्मू डेस्क: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में पुलिस ने ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात आरोपी की संपत्ति कुर्क कर ली है। बुधवार को पुलिस ने विजयपुर तहसील के रख बरोतियां इलाके में मसूम अली उर्फ ‘काला’ के मकान को अटैच किया।
यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत की गई है। अटैच किया गया मकान करीब 40 लाख रुपये का बताया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि यह संपत्ति आरोपी ने अवैध धंधों से कमाई गई रकम से खरीदी थी।
पुलिस ने बताया कि मसूम अली के खिलाफ सांबा जिले के तीन अलग-अलग थानों में पांच एफआईआर दर्ज हैं। वह पिछले साल से उधमपुर जेल में बंद है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि इलाके को नशा मुक्त बनाया जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here