Edited By Neetu Bala, Updated: 18 Jun, 2025 02:01 PM

यह अपराधी आसपास के क्षेत्रों में सार्वजनिक शांति भंग कर रहा था।
सांबा ( अजय ) : अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सांबा पुलिस ने एक हार्डकोर अपराधी पर जम्मू कश्मीर पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पी.एस.ए.) के तहत मामला दर्ज कर उसे जिला जेल पुंछ में भेज दिया। अपराधी की पहचान अयूब अहमद पुत्र शमस दीन निवासी बसोहली जिला कठुआ मौजूदा समय तेली बस्ती ब्राह्मणा के रूप में की गई।
ये भी पढ़ेंः Jammu के इस इलाके में 1.40 करोड़ के खर्चे से बनेगी सड़क, तारकोल बिछाने का काम शुरू
जानकारी के अनुसार जिला मैजिस्ट्रेट सांबा से औपचारिक हिरासत आदेश प्राप्त करने के बाद पी.एस.ए. के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को बाद में जिला जेल पुंछ में बंद कर दिया गया है। इस अपराधी पर जिला कठुआ, जिला जम्मू और जिला सांबा के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में लगभग 16 मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दुर्दांत अपराधी की बार-बार की आपराधिक गतिविधियों ने जिले और आसपास के क्षेत्रों में सार्वजनिक शांति और सौहार्द के लिए गंभीर खतरा पैदा कर दिया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here