Jammu के इस इलाके में 1.40 करोड़ के खर्चे से बनेगी सड़क, तारकोल बिछाने का काम शुरू

Edited By Neetu Bala, Updated: 18 Jun, 2025 01:26 PM

road will be built in this area of  j k at a cost of rs 1 40 crore

हर गांव मोहल्ले को पक्की सड़क मार्ग से जोड़ने का प्रयास जारी है।

अखनूर  : भाजपा नेता एवं जिला विकास परिषद के सदस्य पंडित सुरेश शर्मा ने ब्लॉक चौकी चौरा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनी कनेडी से घार-मयूर सड़क पर तारकोल बिछाने के काम का शुभारंभ किया है। यह लोगों की बहुत ही लंबित मांग थी। खराब सड़क मार्ग होने के कारण अक्सर लोगों को यहां पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सुरेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में कई कल्याणकारी योजनाएं इस वक्त चल रही हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 को हरी झंडी दे दी गई है जिसमें ब्लॉक चौकी चौरा की बहुत सारे नए सड़क मार्गों का निर्माण किया जाएगा। जिसमें ब्लॉक चौकी चौरा की जुथल-बलसारो सड़क मार्ग को मंजूरी मिल चुकी है। इस सड़क मार्ग का निर्माण कार्य जल्दी शुरू होने वाला है। यह सड़क मार्ग 2 जिलों को आपस में जोड़ेगा। इसके अलावा सुरेश शर्मा ने कहा कि हर गांव मोहल्ले को पक्की सड़क मार्ग से जोड़ने का प्रयास जारी है।

ये भी पढ़ेंः  मां वैष्णो देवी के लिए कब मिलेगा स्टोपेज ? इंतजार में Kathua, विधायक पहुंचे दिल्ली

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, भाजपा नेता कैप्टन बी.डी. शर्मा, राकेश कुमार, पूर्व सरपंच चुन्नीलाल, पूर्व सरपंच मदन लाल बाबा काली, पुरुषोत्तम लाल, सतपाल, विजय कुमार, कैप्टन जगदीश राज, पंडित प्रेमदास, अशोक कुमार, विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!