J&K वेदर Alert! सुहावने मौसम के पीछे 'कोल्ड अटैक' की तैयारी! जानें अगले 10 दिन का हाल...

Edited By Neetu Bala, Updated: 18 Feb, 2026 01:03 PM

j k weather alert

जहां जम्मू में मौसम सामान्य से आंशिक बादलों वाला रहा, वहीं कश्मीर घाटी और ऊंचाई वाले इलाकों में ठंडक अब भी बरकरार है।

जम्मू ( रोशनी ), अखनूर ( रोहित मिश्रा ) :  जम्मू संभाग और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह हल्के बादलों की चादर छाई रही, जिससे मौसम सुहावना बना रहा, हालांकि सूर्य देव के पूरे दर्शन नहीं हो सके। जहां जम्मू में मौसम सामान्य से आंशिक बादलों वाला रहा, वहीं कश्मीर घाटी और ऊंचाई वाले इलाकों में ठंडक अब भी बरकरार है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के दोनों संभागों में आज सामान्य मौसम बना हुआ है, जिसमें हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। फरवरी के अंत तक कोई बड़ी बारिश या बर्फबारी की भविष्यवाणी नहीं की गई है, लेकिन 28 फरवरी को कश्मीर के उच्च पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी कृषि गतिविधियां जारी रख सकते हैं, क्योंकि मौसम अनुकूल बना हुआ है। हालांकि, ऊंचे पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। हल्की बर्फबारी के दौरान भी संभावित फिसलन और हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए ऐसे इलाकों में अनावश्यक रूप से न जाएं। वर्तमान में जम्मू में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, और सूखा दौर जारी है, लेकिन हल्के बादलों ने ठंडक प्रदान की है।

वहीं अखनूर में मौसम की बात करें तो यहां कई दिनों से धूप खिली उठी थी,  लेकिन आज मौसम दोबारा एक बार करवट ले ली। आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश होने की संभावना हो सकती है जम्मू के मैदानी  क्षेत्र में  अक्सर देखा जाता है कि शिवरात्रि के उपलक्ष पर बारिश जरूर होती है लेकिन इस बार शिवरात्रि के दिन बारिश नहीं हुई। किसान चाहते हैं की बारिश हो जाए ताकि उनकी फसलें भी अच्छी हो जाएं। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!