Edited By VANSH Sharma, Updated: 28 Feb, 2026 10:05 PM

जम्मू (ग्रामीण) पुलिस ने तत्परता और कड़ी मेहनत से दो अलग-अलग मामलों में लापता हुए लोगों को सुरक्षित ढूंढ निकाला और उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जम्मू (तनवीर सिंह): जम्मू (ग्रामीण) पुलिस ने तत्परता और कड़ी मेहनत से दो अलग-अलग मामलों में लापता हुए लोगों को सुरक्षित ढूंढ निकाला और उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पहला मामला सिधड़ा इलाके का है। 24 फरवरी 2026 को सिधड़ा पुलिस पोस्ट में शकील अहमद पुत्र अब्दुल हमीद, निवासी महोरे, रियासी (वर्तमान में असराराबाद, सिधड़ा) ने लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उसका 26 वर्षीय भाई जावेद अहमद, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है, 19 फरवरी 2026 से घर से लापता है।
इस संबंध में पुलिस ने डीडी नंबर 18 दिनांक 24.02.2026 के तहत गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लगातार तलाश अभियान चलाया। कड़ी मेहनत और सतर्कता के बाद जावेद अहमद को सकुशल बरामद कर लिया गया। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

दूसरा मामला घरोटा थाना क्षेत्र का है। 17 फरवरी 2026 को शोनकू राम, निवासी तहसील भलवाल, जम्मू ने पुलिस स्टेशन घरोटा में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी 70 वर्षीय पत्नी 17 फरवरी से लापता हैं।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने डीडीआर नंबर 12 दिनांक 17.02.2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस की निरंतर कोशिशों और टीमवर्क के चलते बुजुर्ग महिला को भी सुरक्षित ढूंढ निकाला गया। जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें उनके परिवार के हवाले कर दिया गया।
जम्मू (ग्रामीण) पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here