सांबा में करियाने की दुकान में सेंधमारी, नकदी व सामान लेकर चोर फरार

Edited By VANSH Sharma, Updated: 17 Feb, 2026 11:02 PM

grocery store in samba burgled thieves flee with cash and goods

विजयपुर कस्बे के वार्ड नंबर-5 स्थित एक करियाने की दुकान में बीती रात चोरों ने सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

सांबा (संजीव) : विजयपुर कस्बे के वार्ड नंबर-5 स्थित एक करियाने की दुकान में बीती रात चोरों ने सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना में दुकान मालिक को करीब 35 से 40 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है।

दुकान मालिक ने बताया कि वह रोज की तरह रात करीब 9 बजे दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह सैर से लौटते समय जब वह दुकान के पास पहुंचा तो अंदर लाइटें जलती हुई दिखाई दीं। शक होने पर पास जाकर देखा तो शटर के ताले टूटे हुए थे। जब शटर को थोड़ा ऊपर उठाकर अंदर देखा गया तो दुकान का सामान बिखरा पड़ा था।

पीड़ित दुकानदार के अनुसार चोर दुकान से नकदी के साथ कुछ महंगा सामान भी ले गए हैं। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने इलाके में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है। लोगों ने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!