Jammu में दिनदहाड़े वारदात, हथियार के बल पर दुकानदार से लूट

Edited By Sunita sarangal, Updated: 05 May, 2026 03:09 PM

robber arrest in rs pura jammu

दुकानदार द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसे पैर और गले पर चोटें आईं।

आर.एस.पुरा(मुकेश): आर.एस.पुरा के वार्ड नंबर 3 में दिनदहाड़े एक दुकानदार पर हमला कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

पीड़ित दुकानदार अश्विनी गुप्ता पुत्र फकीर चंद, निवासी वार्ड नंबर 3, जरनल स्टोर चलाते हैं। अश्विनी ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे मोहल्ले का ही युवक नरेश कुमार उसकी दुकान पर आया। आरोपी कथित रूप से नशे की हालत में था। दुकान पर पहुंचते ही उसने तेजधार हथियार (टोका) निकालकर पैसों की मांग शुरू कर दी।

दुकानदार द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसे पैर और गले पर चोटें आईं। हमलावर लगातार पैसे देने का दबाव बनाता रहा, जिसके चलते पीड़ित ने अपनी कमीज़ की जेब में रखे करीब 6000 रुपये उसे दे दिए।

घटना के दौरान दुकानदार द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गया। बाद में जानकारी मिली कि परिजनों ने आरोपी को कुल्लियां पीर बाबा इलाके से पकड़ लिया और उसे आर.एस.पुरा पुलिस के हवाले कर दिया।

पीड़ित दुकानदार ने पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!