Jammu Kashmir में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों के हुए Transfers

Edited By Sunita sarangal, Updated: 16 Jun, 2026 01:37 PM

jammu kashmir transfers

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सहायक नियंत्रक जयदीप सिंह सम्बयाल का तबादला कठुआ से साम्बा किया गया है।

जम्मू(सतीश): जम्मू-कश्मीर सरकार ने लीगल मैट्रोलॉजी विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से सहायक नियंत्रक कैडर के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत विभिन्न जिलों में तैनात 10 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सहायक नियंत्रक जयदीप सिंह सम्बयाल का तबादला कठुआ से साम्बा किया गया है। वहीं कपिल देव सिंह को उधमपुर से कठुआ भेजा गया है। साम्बा में इंचार्ज सहायक नियंत्रक के रूप में कार्यरत मोहसिन खतीब को उधमपुर में तैनात किया गया है।

राजेश हीरा, जो नियंत्रक कार्यालय के अधीन जम्मू में टैक्सीमीटर एवं एस.एस. प्रयोगशाला के कार्यों की देखरेख कर रहे थे, को पुंछ जिले में लीगल मैट्रोलॉजी के सहायक नियंत्रक के रूप में नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर केवल कृष्ण को जम्मू में सहायक नियंत्रक (प्रवर्तन) नियुक्त किया गया है। उन्हें लीगल मैट्रोलॉजी एस.एस. लैबोरेटरी और टैक्सीमीटर इकाई जम्मू का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

वहीं अजय कुमार को डोडा से रामबन स्थानांतरित किया गया है, जबकि कुलदीप राज को रामबन से रियासी भेजा गया है। अनिल कुमार का तबादला किश्तवाड़ से डोडा किया गया है और अगले आदेश तक उन्हें किश्तवाड़ का अतिरिक्त प्रभार भी संभालना होगा।

पीर पंजाल क्षेत्र में पुष्कर राज को पुंछ से राजौरी स्थानांतरित कर सहायक नियंत्रक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अनीता शर्मा, जो रियासी में सहायक नियंत्रक के पद पर कार्यरत थीं, को लीगल मैट्रोलॉजी विभाग के नियंत्रक के अधीन मुख्यालय में तैनात करते हुए तकनीकी अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार ने निर्देश दिया है कि उनका वेतन विभाग में उपलब्ध किसी रिक्त सहायक नियंत्रक पद के विरुद्ध जारी रहेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!