Edited By Sunita sarangal, Updated: 12 Jun, 2026 11:49 AM

जानकारी के अनुसार इस आंधी-तूफान के कारण कहीं पर बिजली के खंभों के साथ-साथ ट्रांसफार्मर स्कूटियों पर गिर गए।
जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में कल मौसम ने करवट बदली और तेज हवाओं के साथ-साथ देश बारिश भी हुई। इस बारिश के कारण जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं जम्मू शहर में भी काफी ज्यादा नुकसान देखने को भी मिला।
जानकारी के अनुसार इस आंधी-तूफान के कारण कहीं पर बिजली के खंभों के साथ-साथ ट्रांसफार्मर स्कूटियों पर गिर गए। वहीं जम्मू शहर के वॉर्ड नंबर 3 में भी विशाल पीपल का पेड़ एक घर पर आ गिरा। इस मामले की जानकारी देते पीड़ित ने बताया कि जो पीपल का पेड़ उसके घर पर गिरा है उसके बारे में वह शिकायत भी दर्ज करवा चुके हैं और 2-3 बार अखबार में उन्होंने खबर छपवाई है।
उन्होंने नगर निगम और वन विभाग को भी इस पेड़ की शिकायत की थी कि किसी भी समय पेड़ उनके घर पर गिर सकता है और जान-माल का नुकसान हो सकता है। इस घटना के बाद भी कोई भी टीम मौके पर नहीं पहुंचे हैं। वहीं पीड़ित ने आगे बताया कि जब वन विभाग के डी.एस.पी. को फोन किया तो उन्होंने आगे से कहा कि विभाग के पास कोई मशीनें नहीं हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here