Edited By Sunita sarangal, Updated: 16 Jun, 2026 05:33 PM

जानकारी के अनुसार जम्मू के ओल्ड सिटी लिंक रोड ट्रेडर एसोसिएशन के प्रधान व अन्य सदस्यों ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों के कारण ओल्ड सिटी लिंक रोड और उससे जुड़े सभी बाजार 18 जून से 21 जून 2026 तक बंद रहेंगे।
जम्मू(रोशनी): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू शहर के ओल्ड सिटी में बाजार बंद रहेंगे। गर्मियों की छुट्टियों के चलते बाजारों को बंद रखने का ऐलान किया गया है।
जानकारी के अनुसार जम्मू के ओल्ड सिटी लिंक रोड ट्रेडर एसोसिएशन के प्रधान व अन्य सदस्यों ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों के कारण ओल्ड सिटी लिंक रोड और उससे जुड़े सभी बाजार 18 जून से 21 जून 2026 तक बंद रहेंगे।
इस दौरान खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर यह है कि दुकानदारों ने 16 और 17 जून को खास डिस्काउंट का ऐलान किया है। महिलाएं और अन्य ग्राहक इन दो दिनों में शॉपिंग कर सकते हैं और बेहतर छूट का फायदा उठा सकते हैं। 4 दिन बंद रहने के बाद सभी बाजार 22 जून, रविवार से फिर से अपने सामान्य समय पर खुल जाएंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here