Jammu में गर्मी का कहर, दोपहर में न निकलें घरों से बाहर, ऐसे रखें खुद का ख्याल

Edited By Sunita sarangal, Updated: 23 Jun, 2026 05:21 PM

jammu heatwave alert

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राहत मिलने की संभावना नहीं है।

जम्मू(रोशनी): बीते दिन सुबह की बारिश के बाद मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। तेज धूप, लू और हीटवेव की मार से हर तरफ लोग परेशान नजर आए। बाजारों, सड़कों और ऑफिसों में गर्मी का असर साफ दिखा।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राहत मिलने की संभावना नहीं है। इसके उलट तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लोगों को हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के मुताबिक दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप सबसे तेज रहती है। इस समय घरों से बाहर निकलने से बचें। जितना हो सके घर के अंदर रहें और ठंडी जगह पर रहें।

गर्मी से बचाव के जरूरी टिप्स: 

1. हाइड्रेटेड रहें: पानी, छाछ, नींबू पानी, नारियल पानी जैसे तरल पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।

2. धूप से बचें: दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलें। अगर निकलना जरूरी हो तो सिर ढककर, छाता/टोपी लगाकर निकलें।

3. हल्के कपड़े पहनें: सूती और हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें।

4. लक्षणों पर ध्यान दें: चक्कर आना, तेज बुखार, उल्टी, बेहोशी हीट स्ट्रोक के संकेत हैं। तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें और बिना जरूरत धूप में न निकलें। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का खास ख्याल रखें क्योंकि उन्हें गर्मी का असर सबसे ज्यादा होता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!