Edited By Neetu Bala, Updated: 13 Jun, 2026 01:49 PM

यह कार्रवाई जम्मू नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. (मेजर) शाहिद हुसैन और स्वच्छता अधिकारी हरजीत सिंह के नेतृत्व में की गई।
जम्मू ( तनवीर सिंह ) : जम्मू-कश्मीर के जिला जम्मू में स्वच्छता संबंधी नियमों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जम्मू नगर निगम (JMC) ने नानक नगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। इस अभियान के दौरान अधिकारियों ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद कर उसे जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई जम्मू नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. (मेजर) शाहिद हुसैन और स्वच्छता अधिकारी हरजीत सिंह के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जहां प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग और भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
अधिकारियों ने व्यापारियों से सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों और व्यापारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here