Edited By Sunita sarangal, Updated: 12 Jun, 2026 12:16 PM

तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी।
परगवाल(रोहित मिश्रा): जम्मू संभाग के कई क्षेत्रों में बीते दिन बारिश हुई थी, लेकिन मैदानी इलाकों के किसान अब भी आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए थे। लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण धान की खेती प्रभावित हो रही थी और किसानों की चिंताएं लगातार बढ़ रही थीं।
हालांकि आज सुबह करीब 9 बजे मैदानी क्षेत्रों में मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। खेतों को नमी मिली, गर्मी से राहत मिली और धान की बुवाई की तैयारियों को भी नई उम्मीद मिली है।
किसानों का कहना है कि यह बारिश उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। लंबे समय से सूखे जैसे हालात के बीच हुई इस वर्षा ने फसलों को संजीवनी देने का काम किया है। वहीं तेज हवाओं और सुहावने मौसम से आम लोगों को भी भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here