Edited By Neetu Bala, Updated: 16 Jul, 2026 06:40 PM

बुधवार को रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर करोल के पास श्री अमरनाथ जी यात्रा के यात्रियों को ले जा रही एक बस में आग लगने की खबर सामने आई है । बताया जा रहा है कि आग चलती बस में लगी है।
रामबन ( बिलाल बानी ) : बुधवार को रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर करोल के पास श्री अमरनाथ जी यात्रा के यात्रियों को ले जा रही एक बस में आग लगने की खबर सामने आई है । बताया जा रहा है कि आग चलती बस में लगी है।
चलती बस में आग लगने के बाद फायर एंड इमरजेंसी सर्विस, पुलिस और दूसरी इमरजेंसी टीमों ने तुरंत कार्रवाई की। बस से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और इस घटना में किसी की जान नहीं गई। अधिकारियों ने आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। इस घटना की वजह से हाईवे पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक प्रभावित हुआ, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here