Edited By Neetu Bala, Updated: 24 Jul, 2026 08:49 PM

लगातार बारिश के कारण रास्ता तीर्थयात्रियों के लिए असुरक्षित हो जाने के बाद यात्रा रोक दी गई थी।
श्रीनगर ( मीर आफताब ) : खराब मौसम के कारण 6 दिनों तक रुकी रही अमरनाथ यात्रा शनिवार से फिर से शुरू होने की संभावना है, अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि मौसम में सुधार के बाद यात्रा फिर से शुरू करने की तैयारी चल रही है। लगातार बारिश के कारण रास्ता तीर्थयात्रियों के लिए असुरक्षित हो जाने के बाद यात्रा रोक दी गई थी।
मौसम में सुधार होने और ट्रैक पर मुरम्मत का काम पूरा होने के बाद अधिकारियों ने स्थिति का रिव्यू किया और फिर यात्रा फिर से शुरू करने का फैसला किया। अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों को सलाह दी है कि वे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और तय व्यवस्था के अनुसार ही यात्रा करें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here